हरियाणा कौशल रोजगार निगम

Thursday, 19 May 2022

RRB Group D Admit Card Will be Issued

इस दिन जारी होंगे RRB Group D के एडमिट कार्ड, केवल इन उम्मीदवार के होंगे अपलोड ऐसे करे डाउनलोड

RRB Group D Admit Card Will be Issued

RRB Group D Admit Card

RRB Group D Admit Card Will be Issued 


उम्मीदवार काफी लम्बे समय से आरआरबी ग्रुप डी की एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है | और ऑनलाइन RRB Group D के एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख की खोज कर रहे है | लेकिन अब आपको आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा व प्रवेश पत्र सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए अन्य पोर्टल पर जाने की जरुरत नहीं होगी | क्योकि हम यहाँ आरआरबी ग्रुप डी की एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड की ताजा जानकारी लेकर आये है | आप निचे जान सकते है की परीक्षा का आयोजन कब किया जावेगा और एडमिट कार्ड कब अपलोड होंगे.


रेलवे भर्ती बोर्ड पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ग्रुप डी के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है | इसके लिए प्रवेश पत्र की घोषणा परीक्षा तिथि से दो या तीन सप्ताह पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर की जाएगी | मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हर फेज़ से पहले सिटी इंटीमेशन कार्ड और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे | हालाँकि अभी तक बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी करने से सम्बंधित कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है | आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद हम यहाँ प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा देंगे.


जुलाई के मध्य में हो सकती है परीक्षा


रेलवे भर्ती बोर्ड के पूर्व में जारी शेड्यूल के अनुसार आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 19 फरवरी 2022 से आयोजित होने वाली थी | लेकिन विभिन्न कारणों से इस परीक्षा तिथि को स्थगित कर नई परीक्षा तिथि जारी करने की घोषणा की थी | लेकिन अभी तक आरआरबी ने ग्रुप डी की परीक्षा डेट से सम्बंधित कोई नोटिस जारी नहीं किया है | ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है इस सप्ताह के अंत तक एग्जाम डेट से सम्बंधित सूचना जारी की जा सकती है | और परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने के मध्य तक आयोजित हो सकती है |


6 से 7 चरणों में सीबीटी के माध्यम से होगी ऑनलाइन एग्जाम


आरआरबी ने ग्रुप डी के 1,03,739 खली पड़े पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करवाए थे | जिनके लिए 1 करोड़ से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था | आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में बहुत ज्‍यादा आवेदक शामिल होंगे इसलिए परीक्षा 6 से 7 चरणों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जावेगी | आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को परीक्षा के दौरान रियायत देने के लिए आरआरबी फ्री ट्रैवल पास जारी करेगी | जो परीक्षा के 10 दिन पहले ऑनलाइन जारी किये जावेंगे |


0 Reviews:

 

Copyright ©2023 HKRN All Right Reseved